अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में अटल जी सेवा संवाद सद्भाव व सुशासन को किया याद

0
43

बांगरमऊ उन्नाव।नगर के इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के बगल में स्थित एक अतिथि गृह में अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण द्वितीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी ने कहा कि अटल जी ने राजनीति को सेवा, संवाद और सद्भाव का माध्यम बनाया। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अवस्थी ने कहा कि अटल जी केवल एक महान राजनेता ही नहीं बल्कि वे राष्ट्र की आत्मा को समझने वाले दूरदर्शी विचारक, ओजस्वी वक्ता और संवेदनशील कवि थे। क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि अटल जी ने सिद्ध किया कि राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, पर मनभेद नहीं। उनका जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और सुशासन का आदर्श उदाहरण है।
पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह ने कहा कि अटल जी का सपना था कि एक ऐसा भारत जो मजबूत भी हो और संवेदनशील, विकासशील एवं समावेशी भी हो। मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण के सम्बन्ध में उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची को शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने में सहयोग करने की अपील की। इसके पूर्व विधायक श्री कटियार ने मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष अनुराग अवस्थी और क्षेत्रीय मंत्री विनोद सिंह को सम्मानित किया। कार्यशाला में जिला महामंत्री बिपिन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, महेश दीक्षित, वरिष्ठ नेता सरोज सिंह चौहान,जिला अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा मुकेश पाल, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा बालाराव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष गोविंद कुशवाहा, जगजीत राजपूत, अजय द्विवेदी, संदीप सिंह,सोनू सिंह,सैनिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय संयोजक सीतेश सिंह,भाजपा नेता विकास गुप्ता, नीरज गुप्ता आदि रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here