उन्नाव।राष्ट्रीय खिलाड़ी रहे पी लाइव मीडिया ग्रुप के यूपी हेड विकास सिंह ठाकुर की प्रिंट एवम इलेक्ट्रानिक मीडिया कर्मियों के लिए शानदार पहल के तहत सफीपुर में आयोजित होगा मीडिया चैंपियनशिप का आयोजन।आगामी 29 दिसंबर 2025 को महात्मा गांधी इंटर कालेज सफीपुर के प्रांगण में मीडिया से जुड़े उन्नाव,लखनऊ, सीतापुर,हरदोई, बाराबंकी, ओरैया बंदायू के मीडिया से जुड़े खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।एथलीट खेलो में जिसमे 50 100,200,400 मीटर दौड़, भाला फेंक, गोला फेंक,बैडमिंटन, शतरंज,रस्साकसी जैसे खेलो में करेंगे प्रतिभाग।उक्त जानकारी आज प्रेस वार्ता में कार्यक्रम आयोजक पी लाइव के यूपी हेड विकास ठाकुर एवम सह आयोजक उन्नाव ब्यूरो प्रमुख सोनू श्रीवास्तव ने बताया कि मीडिया चैम्पियन शिप की एक दिवसीय इस प्रतियोगिता में केवल पत्रकार ही सहभागी बनेंगे।इसके लिए प्रवेश निः शुल्क होगा एवम आयु के हिसाब से चार वर्गों में बांटा गया है जिसमे प्रथम वर्ग 18 से 30 वर्ष,द्वितीय वर्ग 31से 45वर्ष एवम तृतीय वर्ग 46 से 60 वर्ष एवम चतुर्थ वर्ग साठ वर्ष से अधिक के पत्रकार प्रतिभाग कर सकेंगे।जिसके लिए आगामी बीस दिसंबर से फार्म उपलब्ध हो जाएंगे।विकास ठाकुर ने बताया कि सभी विजताओ को टी शर्ट ,पदक एवम प्रमाण पत्र, स्थानीय एवम लखनऊ के जनप्रतिनिधियों , वरिष्ठ पत्रकारों, जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षक उन्नाव की उपस्थिति में दिए जाएंगे।प्रतियोगिता का शुभारंभ मशाल दौड़ के साथ किया जाएगा।उन्होंने बताया सफीपुर में वरिष्ठ पत्रकार कमलेश गुप्ता के पास फार्म उपलब्ध होगे जबकि अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 9598990067 पर सम्पर्क किया जा सकता है।प्रेस वार्ता के दौरान सह आयोजक सोनू श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र प्रताप सिंह “पप्पू”, जुहेर अहमद, राम जी गुप्ता,विक्रम सिंह,अनुज गौड़, कृष्णा,अजय सिंह,दुर्गेश,मेराज अहमद,आदि लोग मौजूद रहे।
देखे फोटो ।





