मौसम बढ़ाएगा ठिठुरन: ठंड से कांपे लोग

0
40

कानपुर। सर्दी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। वहीं, कोहरे के कारण सड़को पर आने जाने वालों की संख्या में कमी आयी है। बुधवार की सुबह न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं पूरी रात चली पछुवा हवा से ठिठुरन बढ़ी हुई है। लोग अलाव अथवा घरों में कैद नजर आ रहे है। स्कूली बच्चों और दिहाड़ी मजदूरों पर इसका असर साफ झलका। कई बच्चों ने ऊनी टोपी और जैकेट पहनकर स्कूल का रुख किया। सूरज निकला जरूर पर इसकी तपिश बदन में गर्माहट उतनी नहीं पहुंच पाई। बाजारों में चाय-नाश्ते की दुकानों पर सुबह से ही भीड़ बढ़ी रही। कई जगहों पर ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा लेते लोग नजर आए। जैसे ही सूरज ढलने लगा, ऊपरी आसमान पर बादलों की परत गहराने लगी। हवाओं की रफ्तार से तापमान और नीचे खिसका और शहर में शीतलहर जैसा अहसास होने लगा।
डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेस (डब्ल्यूडी) इस बार भारत पर कम असर कर रहे हैं। अरब सागर से मिलने वाला सहयोग इस बार नहीं मिल रहा है। ऐसे में धूप निकलने के कारण दिन की सर्दी नहीं पड़ रही है। पूरे उत्तर भारत में बारिश नहीं हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी साफ दिखाई देने लगा है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here