चार ठिकानों पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 16 सदस्यीय टीम ने छापेमारी

0
27

उन्नाव।अजगैन कोतवाली क्षेत्र के खजूर गांव निवासी अनुराग द्विवेदी के घर सहित चार ठिकानों पर बुधवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की 16 सदस्यीय टीम ने छापेमारी की। ईडी की यह कार्रवाई ड्रीम-11 में सट्टा लगाकर करोड़ों रुपये कमाने और उससे अर्जित संपत्तियों की जांच को लेकर बताई जा रही है।
बताते है कि 25 वर्षीय अनुराग द्विवेदी के खिलाफ इससे पूर्व दीपावली के समय लखनऊ स्थित उनके आवास पर भी ईडी छापेमारी कर चुकी है। इसके बाद वह दुबई चला गया था। जानकारी के अनुसार, दो माह पूर्व उसने दुबई में लखनऊ के बंथरा क्षेत्र की एक अन्य जाति की युवती से शादी की थी, जिसमें नवाबगंज सहित आसपास के क्षेत्रों से सौ से अधिक लोगों को विमान के टिकट कराकर बुलाया गया था, जो उस समय चर्चा का विषय बना रहा।
बुधवार को ईडी की टीम ने खजूर स्थित आवास के अलावा नवाबगंज में स्थित चाचा पप्पू द्विवेदी के मकान, मां दुर्गागन हाउस तथा मां पीतांबरा एंटरप्राइजेज पर भी छापेमारी कर दस्तावेजों की जांच की। हवाला में भी पैसा लगाने की चर्चा है। जिसमे नवाबगंज में एक चार साल पूर्व खुली ट्रेक्टर एजेंसी सहित एक दर्जन से ऊपर
लोगो के तार जुड़े होने की बात की जा रही है।
आरोप है अनुराग द्विवेदी ने करीब चार साल पूर्व ड्रीम 11 में सट्टेबाजी शुरू की थी। जिसके बाद वह चर्चा में आया था। उसके पास करीब आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां है। जिनकी कीमत करोड़ो में है। सेकड़ो बीघा जमीन व मकान प्लाट है। पिता लक्ष्मी नारायण द्विवेदी नवाबगंज में मेडिकल स्टोर चलाते है। करीब चार वर्ष पूर्व अनुराग द्विवेदी ने नवाबगंज नगर पंचायत में एक ऐम्बुलेंश दान दी थी। फिलहाल ईडी की कार्यवाई जारी है। अधिकारियों ने किसी प्रकार की जानकारी देने से इनकार किया है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here