उन्नाव।माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति, उन्नाव श्री सुभाष विद्यार्थी महोदय की गरिमामयी उपस्थिति में जनपद न्यायालय, उन्नाव के केन्द्रीय सभागार में दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती की प्रतिमा में माल्यार्पण करके राष्ट्रीय लोक अदालत-13.12.2025 का शुभारम्भ किया गया | इसके पश्चात जनपद न्यायाधीश उन्नाव, श्री अनिल कुमार वर्मा-I महोदय द्वारा माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति श्री सुभाष विद्यार्थी महोदय को गुलदस्ता एवं लाइव प्लांट भेंट किया गया| इसी क्रम में श्री सुनील कुमार वर्मा-I न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वारा भी गुलदस्ता एवं लाइव प्लांट भेंट किया गया तथा श्री नित्यानंद श्रीनेत्र, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, श्री रामायण शर्मा पीठासीन अधिकारी स्थाई लोक अदालत, श्रीमती कविता मिश्रा अपर जिला जज, श्रीमती ममता सिंह अपर जिला जज, श्री रामराज-II, अपर जिला जज/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, श्रीमती शिप्रा आर्या, श्रीमती पूनम-II अपर न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय, श्री जयवीर सिंह नागर अपर जिला जज, श्री विवेकानन्द विश्वकर्मा अपर जिला जज, श्री शैलेन्द्र सिंह यादव अपर जिला जज, श्री महेंद्र कुमार सिंह अपर जिला जज, श्री विमल त्रिपाठी अपर जिला जज, श्री स्वतंत्र प्रकाश अपर जिला जज, श्री रवि प्रकाश साहू अपर जिला जज,श्रीमती भव्या तिवारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, बार एसोसिएशन उन्नाव के अध्यक्ष श्री गिरीश कुमार मिश्रा, बार एसोसिएशन उन्नाव, महामंत्री अनुराग कुमार बाजपेयी, श्री सुशील कुमार गोंड अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), श्री जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक एवं बैंकों के पदाधिकारियों द्वारा भी माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति महोदय गुलदस्ता भेंट किया गया | श्री मनीष निगम अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव द्वारा उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया|
राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के शुभारंभ में समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण, डिप्टी चीफ लीगल ऐड डिफेन्स काउन्सिल रमेश चन्द्र वर्मा, असिस्टेंट लीगल ऐड डिफेन्स काउन्सिल कार्तिक सिंह,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव के कर्मचारीगण व पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहें|
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ करते हुये माननीय प्रशासनिक न्यायामूर्ति,उन्नाव श्री सुभाष विद्यार्थी द्वारा अधिक से अधिक वाद सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारित किये जाने का आह्वाहन किया गया| राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में जनपद न्यायालय उन्नाव के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारीगण द्वारा जिसमें मोटर दुर्घटना दावाअधिकरण के 57वाद एवं मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों में रू. 38606000 प्रतिकर अवार्ड किया गया| 118 वैवाहिक वाद, बैंक रिकवरी 1114 वाद का निस्तारण किया गया जिनमें रू. 119776000 धनराशि की अदायगी हेतु तय की गयी, बी.एस.एन.एल 31 एवं फाइनेंस कंपनी के कुल 41 वाद ,उत्तराधिकार के रु० 16598658.25 के प्रमाण पत्र जारी किये गये| विविध दीवानी 50 वाद, तथा आपराधिक शमनीय 1723 वादों में रू. 626900 अर्थदंड ,एन.आई.एक्ट के 01 वाद, एवं 775 अन्य वाद का निस्तारण किया गया। राजस्व के 55457 ,अपर जिला जज/ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण उन्नाव द्वारा 7 वैवाहिक प्रि-लिटिगेशन वाद निस्तारण किया गया । अन्य प्रिलिटीगेशन वादों जिसमें विद्युत से सम्बन्धित 35172 मामलों का प्रिलिटीगेशन के वादों का भी निस्तारण किया गया| मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 2180 वादों का निस्तारण किया गया |अन्य लघु वाद का विशेष लोक अदालत में कुल 86 वादों का निस्तारण किया गया| निस्तारित वैवाहिक वादों में से 45 जोड़ों ने आपसी सुलह- समझौते के आधार पर पुनर्मिलन के लिए सहमत हुए और भविष्य में बिना किसी मतभेद के एक साथ जीवन जीने के वादे के साथ एक-दूसरे को माला पहनाई और अपनी कानूनी लड़ाई समाप्त कर दी। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में लगभग 96812 वादों का निस्तारण किया गया|




