बांगरमऊ,उन्नाव।रविवार की अलसुबह कोहरे के चलते एक्सप्रेसवे मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलटे एक लोडर से टकराते हुए कई वाहन आपस में टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए इस हादसे में एक बस चालक की मौत हो गई जबकि बस परिचालक सहित तीन लोग बुरी तरह जख्मी हो गए जिन्हे रेफर कर दिया गया।
कहा जा रहा है एक लोडर चालक टाइल्स लोडकर आगरा से लखनऊ लेकर जा रहा तभी भीषण कोहरे के कारण रविवार की सुबह तकरीबन 6 बजे वह बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के निकट डायवर्जन प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गया इस हादसे की यूपीडा टीम को जानकारी होती तथा कुछ बचाव अभियान चलाया जाता इससे पूर्व कोहरे के कारण उधर से गुजरने वाले कई वाहन लोडर से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गए इसी दौरान बस चालक जितेंद्र कुमार 50 वर्ष पुत्र केशरी लाल जो अपने परिचालक हरिओम पुत्र मातादीन निवासी मुरैना मध्य प्रदेश के साथ एक स्लीपर बस में सवारियां लेकर जयपुर राजस्थान से लखनऊ जा रहा था तभी वह एक कंटेनर ट्रक में पीछे से घुस गई इस हादसे के बाद दोनों को यूपीडा टीम द्वारा बांगरमऊ अस्पताल लाया गया जहा पर डाक्टरों ने बस के चालक जितेंद्र को मृत घोषित कर जबकि घायल परिचालक को रेफर कर दिया गया।घटना की सूचना पर पहुंची बेहटा मुजावर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है।
वहीं इस हादसे के दौरान लोडर पलटने से गुड्डू पुत्र रमेश निवासी फ़रास पूरा थाना शिकंदरा जनपद दौसा राजस्थान तथा इसी पते का निवासी महेंद्र पुत्र प्रभुदयाल यह दोनों लोग बुरी तरह जख्मी हुए है जिन्हें भी बांगरमऊ अस्पताल से रेफर किया गया।




