बांगरमऊ उन्नाव ।कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-हरदोई मार्ग पर रविवार को एक आलू लदा ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।चालक पप्पू पुत्र चौबे फर्रूखाबाद से आलू की बोरियां लादकर जिला सुल्तानपुर जा रहा था। तभी रास्ते में आज रविवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव मार्ग पर स्थित ग्राम भिखारीपुर रुल्ल की पुलिया के निकट अचानक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित गहरी खाई में पलट गया। सड़क से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और ग्रामीणों ने चालक को किसी तरह ट्रक के केविन से बाहर निकाला। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं।




