प्रेम और सौहार्द का प्रतीक है होली मिलन समारोह

0
63

कानपुर। पूर्वांचल भोजपुरी छठ पूजा सेवा समिति की ओर से पनकी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में फूलों की होली भी खेली गई। मुख्य अतिथि विधायक नीलिमा कटियार रहीं। समिति के सदस्यों और क्षेत्रीय लोगों ने एक-दूसरे को केशरिया गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने राधा आई सखियां आई, लेकर रंग गुलाल, काले-काले कान्हा को कर दिया लाल, वृंदावन में उड़े रे गुलाल कह दो राधा रानी से, चितचोर हो तुम कन्हैया, तुम कन्हैया चोरी करते हो, सजन ओ कृष्ण कन्हैया दाऊ के छोटे भैया जैसे भजनों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। पूर्व विधायक सतीश निगम, अध्यक्ष उमाशंकर यादव, महामंत्री हेदेश पाठक, पार्षद रामनारायण गौतम, जगलाल यादव, राजेश यादव, केडी सिंह, आरके गिरी, रवि यादव, आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here