उन्नाव।पत्नी को दवा दिलाने डाक्टर के पास जाते समय दंपति की बाइक रास्ते में दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई जबकि बुरी तरह जख्मी पति को रेफर कर दिया गया।
बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के गांव बंजरिया(हरिनाम खेड़ा)निवासी 50 वर्षीय लालता प्रसाद पुत्र चिरंजीव अपनी 45 वर्षीय पत्नी को लेकर दवा दिलाने बांगरमऊ जा रहा था तभी बुधवार को सुबह करीब 11:20 बजे बांगरमऊ क्षेत्र में लखनऊ बांगरमऊ मार्ग पर गांव सुरसेनी के निकट उनकी बाइक असंतुलित होकर किसी वाहन से टकराकर दुर्घटना का शिकार हो गई इस घटना के बाद राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस द्वारा घायल दंपति को बांगरमऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर इलाज के दौरान पत्नी कुसुमा को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बुरी तरह जख्मी पति लालता को रेफर कर दिया गया।अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया गया।
मृतक किसान गांव में खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है पत्नी को इलाज हेतु बांगरमऊ लेकर जा रहा था तभी हादसे में पत्नी की जान चली गई।
मृतक महिला के पांच बच्चों में एक बड़े पुत्र की शादी हुई है जबकि दो पुत्र रामबाबू रामकुमार व दो पुत्रियां अज्ञावती ,अनीता चार अविवाहित घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।





