दुर्घटना में घायल किशोर की हुई मौत के मामले में परिजनों ने बाइक चला रही महिला पुलिस कर्मी पर लगाया आरोप

0
69

बांगरमऊ,उन्नाव।मार्ग दुर्घटना में घायल किशोर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया । पीड़ित पिता ने दुर्घटना कारित करने वाली महिला को पुलिसकर्मी बताते हुए बांगरमऊ पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
बांगरमऊ क्षेत्र के गांव गहर पुरवा निवासी कमलेश पुत्र राधेश्याम ने बांगरमऊ पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीते दो दिसंबर को दिन में करीब दो बजे उसकी पत्नी सरोजनी 9 वर्षीय पुत्र प्रिंस के साथ लखनऊ जाने के लिए गांव के सामने आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे मार्ग पहुंची थी तभी सवारी का इंतजार करते समय इधर से गुजरी एक बाइक सवार महिला ने उसके 9 वर्षीय पुत्र प्रिंस को जोरदार टक्कर मार दी । इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर इलाज के दौरान कोई राहत ना मिलने पर उसने पुत्र को कानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया ,जहां पर 3 दिसंबर को सुबह करीब 10 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पिता ने कहा है बाइक सवार महिला पुलिसकर्मी थी । जिसकी पूछताछ के आधार पर पीड़ित ने महिला पुलिसकर्मी बताते हुए नाम पता व अपाचे बाइक नंबर बताते हुए पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग उठाई है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here