उन्नाव।आज दिनांक 7 दिसंबर 2025 को अपना दल एस जनपद उन्नाव की मासिक समीक्षा बैठक बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के गोशाकुतुब गांव में नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष एडवोकेट पटेल अमरेश वर्मा जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व जिला अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष लखनऊ मंडल अमरेश पटेल जी उपस्थित रहें। सर्वप्रथम महापुरुषों के चित्र पर पुष्प भेंट कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जी ने बताया कि हम सबकी नेता अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्रीमती अनुप्रिया पटेल जी लगातार किसान, कमेरो एवं पिछड़ों,दलितों की हमसफर बनकर उभरी हैं लगातार उनकी आवाज को सदन में बुलंद करने का काम कर रही हैं, इसलिए हम सब का दायित्व बनता है की 2026 में आने वाले पंचायत चुनाव में पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाकर उतरने वाले प्रत्याशियों को जिताने का काम करें। नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष जी ने कहा कि हमको जो जिला अध्यक्ष जी की जिम्मेदारी दी गई है उसको वखूबी निभाने का काम करेंगे पार्टी की नीतियों को बढ़ाने का काम करेंगे साथ में आप सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग से बूथ सेक्टर मजबूत बनाने का भी कार्य करेंगे। कार्यक्रम को जिला महासचिव सुधांशु कटियार एवं ओमकार मौर्य, जिला अध्यक्ष आई टी मंच कन्हैयालाल आर्य, विधानसभा अध्यक्ष विकास पटेल आदि लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष डॉ राजेश पाल ने किया। मुख्य रूप से सांस्कृतिक मंच के जिला उपाध्यक्ष बंसीलाल अर्कवंशी, सहकारिता मंच के जिला अध्यक्ष कौशल गुप्ता, महिला मंच जिला अध्यक्ष साधना पटेल , जिला अध्यक्ष विधि मंच निशा नाथ वर्मा, विनिमेश पटेल,जिला सचिव कुंवरपाल आर्य, जोन अध्यक्ष विनोद कटियार, जगन्नाथ प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे।
देखे फोटो।





