40521 सोलर पम्प अनुदान पर लेने का सुनहरा अवसर, जनपद के किसान बन्धु विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त करें सोलर पंप

0
70

उन्नाव।उप निदेशक कृषि उन्नाव रविचंद्र प्रकाश ने बताया कि जनपद में संचालित प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी०एम०कुसुम) योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में 40521 सोलर पंप कृषको को अनुदान पर ऑन लाइन बुकिंग के पश्चात् ई लाटरी के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे । जिसमे ऑनलाइन आवेदन दिनांक 26.11 2025 से प्रारंभ हो गए हैं और 15.12.2025 तक किये जा सकते हैं । बताया कि सोलर पम्प की बुकिंग हेतु विभागीय पोर्टल दिनांक 26.11.2025 से दिनांक 15.12.21025 के मध्य खुला होगा, उसके पश्चात किसी प्रकार की बुकिंग नहीं की आयेगी।
योजना का लाभ उठाने हेतु कृषकों का विभागीय वेबसाईट https://agriculture-up-gov-in/ पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। बताया
कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जायेगा। कृषकों को आनलाइन बुकिंग के साथ रु. 5000/- टोकन मनी के रूप में आमलाइन जमा करना होगा।
बताया कि 2 एच.पी. हेतु 4 इंच 3 एवं 5 एच.पी. हेतु 6 इंथ तथा 7.5 एच.पी. एवं 10एच.पी. हेतु 8 इंच की बोरिंग होना अनिवार्य है साथ ही किसान की स्वयं की बोरिंग होगी। सत्यापन के समय उपयुक्त बोरिंग न पाये जाने पर टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी एवं आवेदन निरस्त हो जायेगा।
कृषकों द्वारा की गयी बुकिंग को कन्फर्म करने के उपरान्त उसका संदेश कृषकों को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर पहुँच जायेगा। बताया की कृषकों को बुकिंग कन्फर्म होने के पश्चात निर्धारित अवधि के अन्दर अवशेष कृषक अंश की धनराशि का आनलाइन टोकन जनरेट कर चालान द्वारा इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में अथपा आनलाईन जमा करनी होगी अन्यथा कृषक का चयन स्वतः निरस्त हो जायेगा एवं टोकन मनी की धनराशि जब्त कर ली जायेगी। बताया कि अधिक जानकारी के लिए उप निदेशक कृषि कार्यालय उन्नाव के विषय वस्तु विशेषज्ञ दीपक राठौर के मोबाइल नंबर 9808011538 पर सम्पर्क कर जानकारी ली जा सकती है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here