कानपुर। विश्वविद्यालय में स्पेड टाइ-अप द्बारा तीन दिवसीय कार्यक्रम 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित किया जा रहा है प्रेसवार्ता करते हुए स्पेड टाइ-अप के पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन में देश-विदेश के शीर्ष विशेषज्ञ, शिक्षक,डाइटिशियन,एडवोकेट और लगभग 500 से 700 छात्र-छात्राएँ शामिल होंगे,जो टाइप 1 डायबिटीज के विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा करेंगे, सम्मेलन में टाइप 1 डायबिटीज के प्रबंधन और जागरूकता से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सत्र आयोजित किए जाएंगे जिनमें शामिल हैं टाइप 1 डायबिटीज,डबल डायबिटीज और मेटाबॉलिक सिंड्रोम,नई तकनीक कंटीन्यूअस ग्लूकोज मॉनिटरिंग,इंसुलिन पंप और इनहेल्ड इंसुलिन, हाइपोग्लाइसीमिया (ब्लड शुगर का अत्यधिक गिरना) से बचाव, किशोरों में डायबिटीज प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य,पोषण,व्यायाम,प्रेग्नेंसी,मैरिज काउंसलिंग और पॉलिसी मेकिंग,इसके अतिरिक्त,इंसुलिन डोज एडजस्टमेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए आई),हाइपो से बचाव की तकनीकें,कार्ब काउंटिंग,स्कूल-स्पोर्ट्स,सेक्शुअल हेल्थ,साइकोलॉजी मैनेजमेंट और रिसर्च पेपर सेशन भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगे। सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रमुख विशेषज्ञों में डॉ. बंसी साबू (अहमदाबाद), डॉ. साइमन हेलर (यूके) प्रोफ़ेसर कौसर उस्मान (लखनऊ),डॉ. शैलेन्द्र लोढ़ा (जयपुर),डॉ. ग्राहम ओगले (ऑस्ट्रेलिया),देश के कई अन्य जाने-माने पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट और विशेषज्ञ इस मौके पर,बच्चों की डायबिटीज के प्रख्यात विशेषज्ञ डॉ. पीएसएन.श मेनन को प्रतिष्ठित “लिविंग लेजेंड अवॉर्ड” से सम्मानित किया जाएंगा। इस प्रेस वार्ता में डॉ ऋषी शुक्ता,डॉ दीपक याज्ञनिक,डॉ भास्कर गांगुली,डॉ अनुराग बाजपेयी,डॉ संगीता शुक्ला,डॉ सौरभ मिश्रा, डॉ मनीषा,सुमित गुप्ता प्रवीन सचदेवा,अशोक तनेजा,सीता राम खत्री,सुधा श्रीवास्तव,रोहित टंडन सहित आदि लोग उपस्थित रहे।




