मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 101 जोड़ों ने थामा एक दूसरे का हाथ

0
54

अमौली,फतेहपुर। विकास खण्ड मुख्यालय के कस्बे मेला रोड स्थित श्री लगन गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत सामूहिक विवाह व निकाह आयोजन में अमौली ब्लाक के 30, खजुआ ब्लॉक के 38, देवमई ब्लॉक के 29, तथा नगर पंचायत जहानाबाद के चार जोड़ों सहित 101 जोड़ों ने अग्नि को साक्षी मानकर फेरे लिए तथा सात वचन की कसम खाते हुए एक दूसरे का हाथ थामा।वही एक मुस्लिम जोड़े ने मौलाना के सामने निकाह कुबूल किया।इस प्रकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में शासन द्वारा जोड़ों को दिए जाने वाली सामग्री में से एक प्रेस, एक पंखा, तीन कराही छोटी बड़ी, दो गद्दा, टिफिन तीन कटोरा सेट, एक सूटकेस बैग, एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी बिछिया,दो कम्बल डबल लेयर, दो तकिया सहित 60,000 रुपए सभी जोड़ों के खाते में शासन द्वारा मुहैया करा कर सामूहिक विवाह सम्पन्न हुआ।इस मौके पर फतेहपुर परियोजना अधिकारी शेषमणि,एडीओ समाज कल्याण सचिन उत्तम,एडीओ पंचायत विनोद यादव,अमौली मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता सहित हजारों की संख्या में जोड़ों के परिवारिक जन व रिश्तेदार मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here