अमौली,फतेहपुर। विकासखंड के अंतर्गत बुढ़वा ग्राम सभा में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम गुणवत्ता विहीन सामग्री से बनकर तैयार हो रहा है।शनिवार को मीडिया के कैमरे जब इस्तेमाल हो रहे सामग्री का वीडियो कैमरे में कैद हो गया।तो पता चला कि ठेकेदार अपनी मनमानी पूर्वक बिना कीसी विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में कार्य करा रहा है।पड़ताल में गुणवत्ता विहीन सामग्री का उपयोग सहित लोकल सीमेंट, मानक के विपरीत इस्तेमाल कर रहे मोरंग,गिट्टी और सीमेंट का रेशियों कई अनुपात में मिला कर कार्य को पूर्ण किया जा रहा था।वहीं ग्रामीणों का कहना है कि स्टेडियम बनकर तैयार हो रहा जिसमें थर्ड क्वालिटी का सामान लगाया गया है यह बनने के बाद कितने दिनों तक चलेगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा यह ग्रामीण स्टेडियम कुल स्वीकृत लागत 449.47 लाख की लागत से बन रहा है।निर्माण कार्य 30 सितंबर 2024 से 31मई तक कार्य पूर्ण किया जाना था।आज 29 नवबर 2025 बीत जाने के बाद भी ग्रामीण स्टेडियम नहीं बन पाया है। स्टेडियम कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी यूपी कंस्ट्रक्शन एण्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को दी गई है।
देखे फोटो।





