शौच करने गया युवक घर नहीं लौटा, स्वजनों ने ससुराल जनों पर लापता करने का लगाया आरोप

0
52

अमौली,फतेहपुर।चांदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मारवाही डेरा गांव समीप स्थित ट्यूबवेल से शौच क्रिया के लिए गया युवक घर न लौटने पर स्वजनों में हड़कंप मच गया।बता दे कि घटना बीते दिनों पहले 11 नवंबर तब की है जब अशोक शाम के समय तकरीबन 7 बजे ट्यूबवेल से खेतों में शौच क्रिया के लिए गया हुआ था।तभी अचानक कुछ अज्ञात लोग पकड़ कर जबरन अशोक को ले जाने लगे कई आवाजें मारने के बाद ट्यूबवेल में रह रहे उसके पिता रामकिशोर बड़े भाई और उसकी मां,खेत की तरफ दौड़े लेकिन जब तक स्वजन पहुंच पाते तब तक कुछ अज्ञात लोग युवक को जबरन पकड़ कर ले जा चुके थे।बताते चले कि लापता युवक की शादी 17 मई 2025 को मोराकादर थाना लालपुरा जिला फतेहपुर में हुई थी।युवक की मां ने बताया है कि मेरी बहू राधना बेटे के साथ सही से नहीं रहती थी।कुछ दिन पहले बहू ने जहरीला पदार्थ खा लिया था जिसका उपचार कानपुर में कराया गया था।उपचार के बाद ठीक होते ही अपने मायके चली गई और बेटे के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा कर बेटे को मरवाने की धमकी दी।इसके बाद मेरे बेटे को रहस्यमय ढंग से गायब करा दिया।जिसकी शिकायत लापता युवक के पिता ने नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज करा कर ससुराल पक्ष के राधना के परिजनों में से महेश,अमर सिंह पुत्र गण परेदराम निवासी मोराकांदर थाना लालपुरा जिला हमीरपुर के खिलाफ रंजिश वस लापता करने के आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।अशोक के मां और पिता का कहना है कि मेरे बेटे के साथ कोई अनहोनी घटना घटित होती है तो इसके जिम्मेदार लड़की पक्ष के ही होंगे।क्यों कि दो सप्ताह से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी पुलिस लापता युवक का सुराग नहीं लगा पाई है।

थाना क्षेत्र के दपसौरा चौकी प्रभारी राकेश चंद्र शर्मा ने बताया है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here