बीएलओ की लापरवाही से मतदाता परेशान, शिकायत पर भी अधिकारी उदासीन,मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में गड़बड़ियाँ बढ़ीं, आयोग के दिशा-निर्देशों की उड़ रही धज्जियाँ

0
66

फतेहपुर। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान क्षेत्र में बीएलओ द्वारा भारी लापरवाही बरतने की शिकायतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बीएलओ न तो घर-घर जाकर एसआईआर फॉर्म उपलब्ध करवा रहे हैं, न सही तरीके से सत्यापन कर रहे हैं। कई मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि बीएलओ अधूरे फॉर्म खुद भरकर जमा कर दे रहे हैं, किसी से खाली फॉर्म पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं और फॉर्म जमा करने पर रसीद भी नहीं दे रहे।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद बीएलओ न तो घर-घर संपर्क कर रहे हैं और न ही सभी मतदाताओं को एसआईआर फॉर्म दे रहे हैं, जबकि यह उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। मतदाताओं का कहना है कि जमीन पर स्थिति बिल्कुल आयोग के निर्देशों के विपरीत है।

असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर भी गंभीर नहीं, शिकायत पर उल्टा मतदाताओं को ही जिम्मेदार ठहराया

ग्रामीणों ने बताया कि जब इस मामले की शिकायत असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर से की गई, तो उन्होंने भी मामले को गंभीरता से लेने के बजाय बीएलओ का समर्थन किया। मतदाताओं को यह कहकर चलता कर दिया गया कि वे स्वयं बीएलओ से संपर्क कर फॉर्म ले लें। यह निर्देश आयोग के दिशा-निर्देशों के पूरी तरह विपरीत है, जिसमें साफ कहा गया है कि—

बीएलओ स्वयं प्रत्येक घर पर जाकर संपर्क करेंगे एवं हर पात्र मतदाता को एसआईआर फॉर्म उपलब्ध कराएंगे।

लेकिन धरातल पर न तो बीएलओ घर-घर पहुँच रहे हैं, न फॉर्म दे रहे हैं, और न ही प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ की जा रही है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here