युवा सपा नेता इमरान सिद्दीकी ने शुरू की एक नई पहल

0
53
Oplus_16908288

उन्नाव।सपा संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर बांगरमऊ के युवा सपा नेता इमरान सिद्दीकी ने अनूठी पहल शुरू की है।उन्होंने अस्पताल जाकर मरीजों को फल और कड़ाके की ठंड से कांप रहे निराश्रित जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती पर जहां अन्य सपा नेता उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर रहे थे। वही युवा सपा नेता प्रमुख समाज सेवी इमरान सिद्दीकी ने मुलायम सिंह यादव जयंती को निराश्रितों के लिए यादगार बना दिया। युवा सपा नेता ने सपा संस्थापक की जयंती पर दिन के समय अस्पतालों में पहुंचकर मरीज को फल वितरित किए तथा रात के समय बांगरमऊ नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर जाड़े में ठिठुरते निराश्रितों को कंबल उढा़या। कंबल पाकर जरूरतमंदों ने राहत के सांस ली और सपा नेता को दुआएं दी। श्री सिद्दीकी ने बताया कि यह अभियान श्रद्धेय नेता जी की विचारधारा “मानव सेवा ही – सच्ची सेवा है” को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। यह अभियान गत 22 नवंबर से शुरू हो चुका है और आगामी 31 दिसंबर तक निरंतर जारी रहेगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here