कबड्डी मे विजेता बना असोहा सौ मीटर दौड़ मे साक्षी विजेता

0
71

असोहा, उन्नाव।शनिवार को सुबह से शाम तक ब्लाक के गोसाईंखेड़ा स्टेडियम मे विधायक खेल स्पर्धा के तहत विधानसभा स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता मे विधायक स्पर्धा मे नामांकित छात्र -छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ विधायक अनिल सिंह ने सौ मीटर दौड़ के प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर किया। सौ मीटर दौड़ मे जूनियर बालक वर्ग मे अनुज और बालिका वर्ग मे साक्षी ने बाजी मारी। जबकि सीनियर वर्ग बालक मे शुभम् ने जीत हासिल की। वहीं कबड्डी मे सीनियर बालिका वर्ग मे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय असोहा व बालक वर्ग मे असोहा विजेता बने। कबड्डी सब जूनियर मे पैंथर की टीम विजेता बनी।विधायक अनिल सिंह ने विजेताओं को शील्ड और प्रमाण पत्र प्रदान किया। विधायक अनिल सिंह ने कहा आजकल मोबाइल के चलते बच्चे खेलकूद से दूर होते जा रहे हैं। पहले खेलकूद मनोरंजन का महत्त्वपूर्ण भाग था। युवाओं के कौशल विकास के लिये सरकार ने सांसद -विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन करा रही हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख आनन्द गुप्ता,एसडीएम प्रमेश श्रीवास्तव ,बीडीओ संतोष श्रीवास्तव ,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी संध्या शुक्ला,हिमांशु राय,ललित द्विवेदी ,व्यायाम शिक्षक भूपेंद्र सिंह सहित खेल अनुदेशक धनञ्जय यादव ,सचिन मिश्रा ,धीरेन्द्र सिंह ,सुशील ,रवि आदि मौजूद रहे।

देखे फोटो ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here