उन्नाव।पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ रहे। स्थानीय तहसील परिसर में सपा नेता आलोक त्रिपाठी की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने मुलायम सिंह जयंती मनाई । सपा नेता आलोक त्रिपाठी और तहसील के अधिवक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि शिव किशोर गौड़ ने मुलायम सिंह यादव के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के ग्राम सैफई स्थित किसान के घर मे नेताजी का जन्म हुआ था। नेताजी ने एक शिक्षक के रूप में अपने कैरियर की शुरूआत की थी। वह एक अच्छे पहलवान भी थे। उनका राजनीतिक सफर 70 के दशक में शुरू हुआ । उन्होंने कहा कि 1967 में पहली बार नेताजी इटावा जिले के जसवंत नगर विधानसभा से विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा ।वह तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और एक बार देश रक्षा मंत्री रहे। उन्होंने कहा नेताजी 10 बार विधानसभा और सात बार लोकसभा के सदस्य रहे। कार्यक्रम के आयोजन सपा नेता आलोक त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी की गरीब , मजदूर , किसान, दलितों व पिछड़ों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। श्री त्रिपाठी ने नेता जी के पद चिन्हों पर चलकर प्रदेश और देश को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एडवोकेट श्रीकांत द्विवेदी , सत्यपाल सिंह , रामनरेश यादव, रामसेवक पाल , उमेश पाल , मुजम्मिल अहमद, अमित यादव , महमूद आलम , रामपाल यादव , परवेज खान , गिरीश अग्निहोत्री व राधेलाल निषाद आदि सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
देखे फोटो।





