संवाददाता,घाटमपुर।साइकिल से चारा लेने जा रहे किसान को पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी जिससे किसान की मौत हो गई जैसे ही साइकिल सवार को टक्कर लगी तो साइकिल सवार कार के बोनट में उछल कर जा गिरा फिर भी चालक ने कार नहीं रोकी और घायल किसान को कुछ दूर तक घसीटता चला गया! दूर खड़े ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी मौके पहुंची सजेती पुलिस ने चालक सहित कार को हिरासत में ले लिया है! मृतक किसान अमर सिंह के एक 20 वर्षीय बेटा अमन दो बेटी बड़ी मंजू 17 साल दूसरी 13 वर्षीय जानवी है! दुःखद घटना से पत्नी गुड़िया सहित समूचे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है! कार्यवाहक सजेती थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतेंद्र पाल सिंह ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है! तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
देखे फोटो।






