भैंसौली उपकेंद्र पर ताला जड़कर समय से पहले चले गए कर्मचारी, मनमानी से तीमारदार परेशान

0
53

फतेहपुर।देवमई ब्लॉक स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसौली में स्वास्थ्य सेवाओं की लापरवाही लगातार सामने आ रही है। शुक्रवार को 3 बजे केंद्र बंद होने के निर्धारित समय से पहले ही जिम्मेदार कर्मचारियों ने ताला लगाकर उपकेंद्र छोड़ दिया, जब की स्वास्थ्य उपकेंद्र खुलने का समय 10 बजे से 4बजे तक निर्धारित है।3:25 बजे इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को लौटना पड़ा। यह घटना ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रही है,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि उपकेंद्र पर आए दिन ऐसी मनमानी की जा रही है। कभी ताले लटके रहते हैं, तो कभी अंदर बिजली के खुले तार मरीजों की जान के लिए खतरा बने हुए हैं। दवाओं की कमी और कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि यदि स्थिति नहीं सुधरी तो वे सामूहिक रूप से विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। लोगों का सवाल है—जब स्वास्थ्य सेवाएं ही बंद मिलेगीं, तो फिर ग्रामीणों की जिंदगी किसके भरोसे चलेगी?

इस बाबत डिप्टी सीएमओ इस्तियाक अहमद ने बताया जॉच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here