सजेती पुलिस ने अवैध पिस्टल कारतूस सहित तीन थार सवारों को दबोच कर भेजा जेल

0
49

संवाददाता,घाटमपुर।पुलिस आयुक्त कानपुर कमिश्नरेट के कुशल निर्देशन से अपराध रोकथाम के लिए वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी के चलाए जा रहे सजेती पुलिस द्वारा विशेष अभियान में बुधवार देर रात सटीक मुखबिर सूचना से थाना क्षेत्र के ही मैधरी गांव के रेलवे क्रासिंग से 200 मीटर दूर एक थार सवार 27 वर्षीय अभिषेक कुमार पुत्र अशोक कुमार, 24 वर्षीय आलोक पुत्र गुरुपाल निवासी गण गौरा देवी थाना कोतवाली जिला हमीरपुर 24 वर्षीय शौर्यवर्धन भदौरिया पुत्र रमेश सिंह भदौरिया निवासी रहुनिया धर्मशाला थाना कोतवाली जिला हमीरपुर को अवैध पिस्टल 32 बोर,5 जिंदा कारतूस 32 बोर, एक अदद नुकीला सरिया, एक सबल,एक पेचकस तीन अदद मोबाइल, थार गाड़ी सहित गिरफ्तार कर धारा 313 बीएनएस, आर्म्स एक्ट दफा 3/25 की कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए जेल भेज दिया है!
पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई से थाना क्षेत्र में सजेती पुलिस की भूरि भूरि प्रसंशा की जा रही है!
गिरफ्तार करने वाली साहसी पुलिस टीम में अनुराग सिंह भदौरिया, चौकी प्रभारी नयवेली कासिमपुर, उदय प्रताप सिंह चौकी प्रभारी बीबीपुर, हेड कांस्टेबल गौरव सिंह भदौरिया सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे! सजेती थाना इंस्पेक्टर अवधेश कुमार ने बताया तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आर्म्स एक्ट की कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया है!


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here