यातायात माह नवम्बर 2025 – जनपद उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
62

उन्नाव।आज दिनांक 19.11.2025 को पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में पुलिस लाइन सभागार में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। श्री अजय कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी यातायात, श्री सुनील सिंह प्रभारी निरीक्षक, उपनिरीक्षक तिलक सिंह एवं आरक्षी रजत वर्मा की उपस्थिति में सीसी टीम को लाइव कनेक्ट के माध्यम से विशेष प्रशिक्षण दिया गया। चिकित्साधिकारी द्वारा प्राथमिक उपचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं डेमो भी प्रस्तुत किया गया। 03 दिवसीय प्रशिक्षण पूर्ण होने पर मु0आ0 रामप्रकाश द्वारा यातायात संबंधी उपकरणों का वितरण किया गया। इसके साथ ही शहर के विभिन्न चौराहों व तिराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें दोपहिया पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, चारपहिया में सीट बेल्ट न लगाने सहित अन्य नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here