कौमी एकता सप्ताह के प्रथम दिन,कार्यालयों में दिलाई गई राष्ट्रीय एकता सद्भाव की शपथ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने कलेक्ट्रेट के पन्ना लाल सभागार में दिलाई अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ

0
30

उन्नाव।कलेक्ट्रेट सभागार में दिनांक 19 नवंबर 2025 से प्रारंभ होकर 25 नवंबर 2025 तक मनाए जाने वाले “कौमी एकता सप्ताह” के प्रथम दिन कलेक्ट्रेट सभागार व विकास भवन में राष्ट्रीय एकता व सद्भाव की शपथ दिलाई गई । कलक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री सुशील कुमार गोंड ने कलेक्ट्रेट स्थिति कार्यालयों के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। अपरजिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय एकता या कौमी एकता सप्ताह, धर्मनिरपेक्षता, अहिंसा, भाषाई सौहार्द, विरोधी सांप्रदायिकता, सांस्कृतिक एकता, कमजोर वर्गों के विकास और खुशहाली, अल्पसंख्यकों के महिला और संरक्षण के मुद्दों) को उजागर करने के लिए आयोजित किया जाता है। सप्ताह की शुरुआत राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ शुरू होता है।
इसी प्रकार विकास भवन सभागार में विकास भवन के अधिकारियों कर्मचारियों की उपस्थिति में जिला विकास अधिकारी श्री देव कुमार चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय एकता और सद्भाव की शपथ दिलाई ।कौमी एकता सप्ताह के अंतर्गत जनपद में 19 नवंबर से 25 नवम्बर 2025 तक विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग गतिविधियां कराई जाएंगी।जिसके संयोज को, को भव्यता के साथ सभी कार्यक्रम सम्पन्न कराने के निर्देश जिला अधिकारी श्री गौरांग राठी ने दिया है। कलेक्ट्रेट सभागार में शपथ के अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक श्री अमिताभ यादव जी सिटी में श्री राजीव राज जी सूचना विज्ञान अधिकारी NIC सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कलेक्ट परिसर स्थित कार्यालयों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here