शासन प्रशासन से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी मार्ग को बनाने में अनदेखी की जा रही है

0
27

उन्नाव।बांगरमऊ नगर पालिका परिषद में प्रार्थना पत्र देने के एवं एडीएम को भी प्रार्थना पत्र देने तथा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद से कई बार मौखिक रूप से बताने के बावजूद भी नई पानी की टंकी वाली रोड जिस पर जिले के प्रथम सांसद रहे श्री विशंभर दयाल त्रिपाठी जी का आवास भी पड़ता है एवं मां शीतला माता मंदिर कटरा बिल्हौर मार्ग एवं कई गांव के मार्ग व रोडवेज बस स्टॉप आदि कई प्रसिद्ध स्थान जाने का इकलौता मार्ग है लेकिन शासन प्रशासन से बार-बार अनुरोध करने के बावजूद भी इस मार्ग को बनाने में अनदेखी की जा रही है। अतः नगर पालिका परिषद की ई ओ व अध्यक्ष महोदय से निवेदन है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द बनवाएं जिससे कि मुख मार्ग पर लगने वाला जाम स्वत समाप्त हो जाएगा एवं आए दिन दुर्घटना में जो नगर के नगरकों की जान जाती है वह भी बच जाएगी यदि मार्ग अति शीघ्र पूरा नहीं किया जाता तो मजबूरन बाध्य होकर धरना प्रदर्शन आदि करने को नागरिक मजबूर होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद बांगरमऊ की होगी।पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर कुमार मिश्रा साधु चौधरी अनूप सिंह आशीष कुमार सभासद सलमान सभासद प्रतिनिधि इसरार पूर्व सभासद शकील खानआदि रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here