उन्नाव ।सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार जनपद उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक गंजमुरादाबाद की ग्राम सभा सिरधरपुर पतसिया में समाजवादी पार्टी बांगरमऊ के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शरीफ खान द्वारा PDA पंचायत कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
पंचायत को संबोधित करते हुए वरिष्ठ सपा नेता शरीफ खान ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी संघर्ष करना हम समाजवादियों की पहचान है, और हमें संघर्ष की इस पहचान को बनाए रखना है। हम सब समाजवादियों को जमीनी स्तर पर गरीबों, मजदूरों, किसानों, महिलाओं और नौजवानों के सामाजिक हित व न्याय के लिए हर स्तर पर संघर्ष करना पड़ेगा इस अवसर पर सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर चर्चा की एवं पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक (PDA) आंदोलन को और अधिक सशक्त व संगठित करने व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने तथा समाजवादी पार्टी की PDA सरकार बनाने का संकल्प लिया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की विचारधारा को आत्मसात करते हुए संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की मज़बूती के लिए आवाज़ बुलंद की। कार्यक्रम में उपस्थित जनों ने PDA आंदोलन को गांव-गांव तक पहुँचाने और अन्याय व भेदभाव के ख़िलाफ़ संघर्ष तेज़ करने का संकल्प लिया। पंचायत चर्चा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सेक्टर प्रभारी सुरेश कुमार प्रजापति, बूथ प्रभारी मोतीलाल कश्यप, विनय प्रकाश “राजू”, मदन कुमार निषाद, सूरज कुमार निषाद, बृजकिशोर यादव, शिव बालक निषाद, सुरेश गौतम, जाहिर हुसैन, सुनील सिंह, गिरजा शंकर राजपूत, शाहनवाज खान ,मानसिंह, नईम, याकूबअली, आसीन, प्रमोद राठौर, मोतीलाल, रामखेलावन, शफीक खान, बदरुद्दीन आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर समीर ने किया।
देखे फोटो।





