के.डी.एम.ए. इंटरनेशनल स्कूल में करमांजलि वेद सम्हिता-2025’ का भव्य आयोजन किया गया

0
73

कानपुर,के.डी.एम.ए. इंटरनेशनल
में ‘‘करमांजलि वेद सम्हिता-2025’’ का भव्य आयोजन किया गया अपनी चिरपरिचित भव्यता,मोहकता, मनोरंजकता से भरपूर अतुल्य वार्षिकोत्सव करमांजलि वेद सम्हिता-2025 के आयोजन ने के.डी.एम.ए. इंटरनेशनल की मनोहारी संध्या को अपनी विविधता एवं नवीनता से न केवल दर्षकों का भरपूर मनोरंजन किया। वेदों पर आधारित कार्यक्रम में आध्यात्मिकता और मानवता का संगम दिखाते हुए ज्ञान,कर्म,संघर्श,तपस्या, विज्ञान,चिकित्सा और सफलता के विभिन्न आयामों को प्रस्तुत करते हुए भारत की उपलब्धियों को दर्षाया। के.डी.एम.ए. ग्रुप ऑफ स्कूल्स,कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन,गवर्निग काउंसिल उ.प्र. टी.-20 लीग के चेयरमैन एवं प्रेसीडेंट,एफ.आई.डी इंडिया जोन 3.7, डा. संजय कपूर द्वारा मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी (मुख्य सलाहकार, उत्तर प्रदेष सरकार) को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलन एवं दादी माँ करम देवी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्या के.डी.एम. इंटरनेशनल प्रियंका सहगल ने स्कूल रिपोर्ट में सत्र के दौरान प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला वही शिव वंदना व शिव तांडव’ के नृत्य’ ने लोगों को भक्तिभाव से परिपूर्ण कर दिया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वाद्ययंत्रों की एक साथ विविध लय एवं धुनयुक्त मनमोहक कर्णप्रिय झंकार से युक्त स्कूल आर्केस्ट्रा ‘करम मेलोडीः रिदम-रागा’ की मनमोहक प्रस्तुति ने ऐसा समा बांधा कि दर्षक झूम उठे।
ऋग्वेद ’रिनसेन्स-पुनःजागरण’ में पृथ्वी में जीवन की उत्पत्ति, षिवत्व की महिमा व पांचो महाभूतों का जीवन की उत्पत्ति व इनके प्रभावों को विद्यालय के नन्हे-मुन्नों ने बहुत खूबसूरती से दर्षाया औेर दर्षको की खूब तालियां बटोरी। सामवेद ’वीरोत्सव’ हृदय से कर्म तक संवदेना की उड़ान में बड़ों की अवमानना, आलस्य और फिर माँ के द्वारा प्रेरणा पाकर सफलता की उड़ान तक के सफर को नृत्य नाटिका के माध्यम से बहुत उत्कृश्ट ढंग से प्रदर्षित किया गया और इसकी दर्षकों ने काफी प्रषंसा की। यजुर्वेद ’तपन्या’ जन्म,संघर्श व सफलता में एक नेत्रहीन बालिका का जीवन संघर्श जो अंत में सफलता के सोपानों को चढ़ती हुई एक सफल ए.आई. के सफर को जिस प्रकार प्रदर्षित किया गया उसने दर्षकों के हृदय को छू लिया। अथर्व गाथा भूमि से ब्रह्माण्डतक में कृषि,शिक्षा, चिकित्सा,विज्ञान व अंतरिक्ष के उड़ान तक के सफर को नृत्य नाटिका के माध्यम से बहुत सजीवता के साथ दर्षाया गया जिसे देखकर दर्षक देषभक्ति के रस से सराबोर हो गए। वान्या आनन्द, कक्षा-12 सत्र 2024-25 की स्कूल टाॅपर एवं सिटी टाॅपर आफ कामर्स स्ट्रीम को चेयरमैन एवार्ड प्रदान किया गया एवं छात्रा के अभिभावक विनय आनन्द एवं गीता आनन्द को श्रेश्ठ अभिभावक के रूप में स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन कक्षा-8 की छात्रा अंषिका शुक्ला,कक्षा-11 की छात्रा ऐंजल त्रिपाठी,कक्षा-12 के छात्र श्रेश्ठ गुप्ता,अंषिका कनौजिया, षिवांगी मिश्रा,आयुशी राठौर द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि अवनीश अवस्थी ने कार्यक्रम में शामिल 700 विद्यार्थियों के अथक परिश्रम द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के भीतर की छिपी हुई प्रतिभा को उभार कर उनके रूचि के अनुसार मंच प्रदान कर उन्हें एक नई पहचान देते हैं। उन्होने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए जिससे बच्चों में छिपी प्रतिभा का अवलोकन हो सके और अभिभावकों को भी अपने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने में सहयोग देना चाहिए। के.डी.एम.ए. ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डा. संजय कपूर ने मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया। स्कूल के वार्षिकोत्सव करमांजलि वेद-सम्हिता-2025 के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रियंका सहगल (के.डी.एम.इंटरनेषनल), रोमी महाजन (मु. अध्यापिका-दि लाॅलीपाॅप्स), सुप्रिया राजा (प्रधानाचार्या-के.डी.एम.ए. वल्र्ड), एक्टीविटी इंचार्ज भारती सिंह,कोआर्डिनेटर सीमा नागपाल,नेहा लोधी, मोना मल्होत्रा, रिया गुप्ता, रेखा षर्मा एवं अध्यापकगण मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here