उन्नाव।पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी व क्षेत्राधिकारी बीघापुर के निकट पर्यवेक्षण में नायब तहसीलदार सदर उन्नाव की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष बार एसोसिएशन (तहसील सदर) उन्नाव, अभियोजन अधिकारी जनपद उन्नाव की उपस्थिति में “ऑपरेशन क्लीन” के तहत वाहन निस्तारण अभियान के क्रम में थाना अचलगंज पर काफी समय से खड़े लावारिस वाहन तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किए गए कुल 11 अदद वाहनों (01 अदद लोडर, 02 अदद विक्रम, 01 अदद स्कूटी व 07 अदद मोटरसाइकिल) की निर्धारित पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई । नीलामी प्रक्रिया में विभिन्न स्थानों से आए कुल 06 बोलीदाताओं ने भाग लिया। चार राउंड की बोली प्रक्रिया के उपरांत बोली में सर्वाधिक राशि ₹93,000/- की बोली श्री मंजूर आलम पुत्र नसरत अली निवासी डरियन टोला थाना कोतवाली सदर उन्नाव द्वारा लगाई गई । उक्त बोली के सापेक्ष वाहनों को नियमानुसार उनके पक्ष में सुपुर्द किया गया ।





