यातायात माह–नवम्बर के अंतर्गत अजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात एवं यातायात पुलिस टीम द्वारा किंग्सन इंटर कॉलेज, उन्नाव में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

0
122

उन्नाव।कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों, सुरक्षित सड़क व्यवहार, हेलमेट व सीटबेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक संकेतों की समझ तथा सड़क सुरक्षा के मूल सिद्धांतों की विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वयन में डा० आशीष श्रीवास्तव, प्रभारी परिवार परामर्श समिति का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने पूरे सत्र को सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह पहल न केवल बालकों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने की दिशा में सार्थक कदम है, बल्कि समाज को सुरक्षित यातायात व्यवस्था के लिए प्रेरित करने वाला उत्कृष्ट प्रयास भी है।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here