सफीपुर,उन्नाव।संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनपद उन्नाव की तहसील सफीपुर में जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उन्नाव श्री सुशील कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री प्रेमचन्द द्वारा संयुक्त रूप से तहसील दिवस में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुना गया। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें भूमि विवाद, राजस्व संबंधी प्रकरण, पुलिस, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। अपर जिलाधिकारी उन्नाव एवं अपर पुलिस अधीक्षक उन्नाव दक्षिणी द्वारा सभी शिकायतों का गंभीरता से अवलोकन करते हुए उपस्थित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।




