ओमकान्त पांडेय ने श्री जयकृष्ण अवधकुमारी निशुल्क विद्या मंदिर में बाल दिवस पर बांटे मिष्ठान्न व अध्ययन सामग्री,फूड ट्री रेस्टोरेंट बड़ा चौराहा की तरफ से बच्चों को दी गई चिल्ड्रेन्स डे पार्टी, विद्यालय प्रबंधक उदयकान्त बाजपेई ने जताया आभार

0
58
Oplus_16908288

उन्नाव।गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेस के शहर उपाध्यक्ष ओमकान्त पांडेय ने काशीराम कालोनी के निकट स्थित श्री जय कृष्ण अवध कुमारी निशुल्क विद्या मंदिर में बाल दिवस पर बच्चों को मिष्ठान्न व अध्ययन सामग्री वितरित की। साथ ही प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री पांडेय ने नेहरु जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद चित्रकला निबंध व भाषण प्रतियोगिता में क्रमशः विजयी अलशिफा आस्था तथा सना को पुरष्कृत किया तथा सभी बच्चों में मिष्ठान्न व अध्ययन सामग्री वितरित की। विद्यालय प्रबंधक उदयकान्त बाजपेयी ने सभी का आभार जताया। बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए श्री पांडेय ने कहा कि नेहरु जी ने प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी तब संभाली थी जब कोई अन्य इस जिम्मेदारी को लेने को तैयार न था। स्वतंत्रता के तुरंत बाद प्रधानमंत्री का पद फूलों की सेज नहीं कांटो का बिस्तर था लेकिन नेहरु जी ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन बखूबी किया। वे देश के भविष्य बच्चों से बहुत प्रेम करते थे इसलिए उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रुप में मनाया जाता है। श्री पांडेय ने कहा कि इतिहास व महापुरुषों की सच्चाई जानने के लिए सोशल मीडिया की भ्रांतियों से बचकर किताबें पढकर ज्ञानार्जन करना चाहिए। बाल दिवस के अवसर पर बच्चों को फूड ट्री रेस्टोरेंट बड़ा चौराहा की तरफ से पार्टी भी दी गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here