विशेष जांच अभियान के अंतर्गत अमोनियम नाइट्रेट एवं विस्फोटक भंडारण की दुकानों का किया निरीक्षण

0
98

उन्नाव।अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार जनपद उन्नाव मे उपजिला मजिस्ट्रेट बीघापुर श्री रणवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी बीघापुर श्री मधुप नाथ मिश्रा तथा फायर सर्विस के कर्मचारी जयकुमार यादव एवं थानाध्यक्ष बीघापुर द्वारा संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना बीघापुर क्षेत्रान्तर्गत स्थित अमोनियम नाइट्रेट एवं अन्य विस्फोटक पदार्थों के भंडारण करने वाली दुकानों का विधिवत निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों एवं भंडारण की स्थिति की गहनता से पड़ताल की गई। टीम द्वारा दुकान मालिकों को विस्फोटक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण एवं संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here