विशेष जांच अभियान के अंतर्गत कैमिकल फैक्ट्रियों एवं विस्फोटक भंडारण की दुकानों का किया निरीक्षण

0
66

उन्नाव।श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशानुसार जनपद उन्नाव मे उपजिलाधिकारी सदर श्री क्षितिज द्विवेदी, श्री दीपक यादव सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर तथा श्री अनूप सिंह मुख्य अग्निशमन अधिकारी एवं प्रभारी निरीक्षक थाना दही श्री अवनीश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रूप से विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान थाना दही क्षेत्रान्तर्गत स्थित विभिन्न केमिकल्स फैक्ट्रियों एवं अन्य विस्फोटक पदार्थों के भंडारण करने वाली दुकानों का विधिवत निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों, लाइसेंस संबंधी दस्तावेजों एवं भंडारण की स्थिति की गहनता से पड़ताल की गई। टीम द्वारा फैक्ट्री मैनेजमेन्ट एवं दुकान मालिकों को विस्फोटक पदार्थों के सुरक्षित भंडारण एवं संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here