श्री झुझुनू वाली श्री राणी सती दादी जी का मंगसिर नवमी मंगल उत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया

0
109

कानपुर। किदवई नगर स्थित श्री भोलेश्वर श्याम मंदिर में संगीतमयी माँ श्री झुझुनू वाली श्री राणी सती दादी जी का मंगसिर नवमी मंगल उत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में दादी जी का भव्य श्रृंगार,छप्पन भोग, मंगल पाठ,भजन संध्या और नृत्य नाटिका का आयोजन किया गया। श्री राणी सती जी के जीवन चरित्र पर आधारित सुंदर मंगल पाठ और नृत्य नाटिका श्री दादी भक्त परिवार की महिला सदस्यों द्वारा प्रस्तुत की गई। श्री राम पांडे द्वारा चुनरी उत्सव का आयोजन भी किया गया जिसने कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ाया। संयोजक रोहित तुलस्यान ने बताया कि मंगसिर नवमी के उपलक्ष्य पर श्रद्धालुओं ने पूरे हर्षोल्लास के साथ दादी जी के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की। इस अवसर पर रोहित तुलस्यान,विशाल अग्रवाल,अविनाश खेमका,सुधीर तुलस्यान,अनिल अग्रवाल,बालकृष्ण देवड़ा,अमित गुप्ता,अतुल,वीरेन्द्र,आनन्द तुलस्यान,प्रदीप केडिया सहित अनेक भक्त मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here