शिवली नगर पंचायत मे बजबजाती नालिया दे रही बीमारियों क़ो दावत,आखिर कब जागेगा नगर पंचायत प्रशासन

0
97

शिवली,कानपुर देहात। सड़कों पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर एवं गलियों की बजबजाती हुई नालियां बढ़ा रही है शिवली नगर पंचायत की शोभा। सरकारें भले ही सफाई व्यवस्था को लेकर लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रही हों लेकिन सफाई के मामले में जमीनी हकीकत कुछ और ही है। समय समय आला अधिकारियों से लेकर बड़े बड़े नेता भी झाड़ू लगाकर प्रदेश में सफाई का डंका बजाते हैं लेकिन साफ सफाई पर हकीकत में कितना ध्यान दिया जा रहा है और सफाई कर्मियों के साथ साथ जिम्मेदार अधिकारी सफाई के प्रति कितना जागरूक हैं इस बात का अंदाजा शिवली कस्बे में व्याप्त गंदगी एवं बजबजाती नालियों को देखकर ही लगाया जा सकता है। नगर पंचायत प्रशासन की मनमानी का आलम यह है कि जब वार्डों के सभासद ही अपने घरों के आसपास झाड़ू नहीं लगवा पा रहे हैं तो आम आदमी की क्या बिसात है। शिवली नगर पंचायत में सभासद पूरी तरह से मूक दर्शक बन चुके हैं।
बताते चलें कि साफ सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान सही ढंग से चलाया जा सके इसकी जिम्मेदारी भी अधिकारियों को दी गई है लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का कितना निर्वहन कर रहे हैं इसका अंदाजा शिवली नगर पंचायत में व्याप्त गंदगी एवं बजबजाती नालियों को देखकर ही लगाया जा सकता है। नगर की गलियां गंदगी से पति हुई पड़ी है जगह-जगह पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं नालिया कीचड़ से बजबजा रही है लेकिन नगर पंचायत प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं जा रहा है। शिवली नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था का यह आलम है कि कुछ खास खास लोगों के घरों के आसपास एवं कुछ खास खास स्थान पर ही सफाई व्यवस्था का ध्यान दिया जाता है बाकी कहां गंदगी है कहां नहीं है इस बात से नगर पंचायत प्रशासन का कोई सरोकार नहीं रह गया है। इस नगर के सभासदों का तो यह आलम है कि वह लोग अपने वार्ड की सफाई तो दूर अपने-अपने घरों के आसपास ही झाड़ू लगवा ले यही बहुत बड़ी बात है। ऐसा ही कुछ नजर गांधीनगर मोहल्ले का है यहां के सभासद आनंद उर्फ टाइगर कश्यप के घर के आसपास गंदगी का साम्राज्य व्याप्त है। जबकि यह मार्ग शिवली कस्बे का प्रमुख मार्ग है जो बस स्टॉप से लेकर लंका मैदान एवं रामपुर तक जाता है। मोहल्ले के लोग जब उनसे सफाई के लिए कहते हैं तो उनका कहना होता है नगर पंचायत कार्यलय में हमारी कोई सुनता नहीं है। चुनाव के समय जनता का दुख दर्द बांटने का ठेका लेने वाले सभासद आज जनता से ही मुंह चुराते नजर आ रहे हैं। सफाई व्यवस्था को लेकर अध्यक्ष अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि टीम लगाकर जल्द ही नगर की सफाई करवाई जाएगी।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here