कालूखेड़ा जागरण पत्नी संघ पहुँचे पूर्व एमएलसी अरविंद त्रिपाठी “गुड्डू” व पूर्व ब्लॉक प्रमुख असोहा अरविंद बाजपेयी “नीटू

0
125

असोहा,उन्नाव।ब्लॉक क्षेत्र के कालूखेड़ा में आयोजित विशाल मां भगवती जागरण के दूसरे दिन मंगलवार को माँ कामाख्या जागरण पार्टी कानपुर के कलाकारों ने शमा बांध दी। जय माता दी के जय कारो से पूरा पांडाल गूँजने लगा। क्षेत्र से आए हजारों की संख्या में लोगो ने जागरण का आनन्द लिया और माता जी के जय कारे लगाये। बुधवार शाम को जागरण में पहुंचे पूर्व एमएलसी अरविंद कुमार त्रिपाठी(गुड्डू) अपनी पत्नी के साथ व पूर्व ब्लॉक असोहा प्रमुख अरविंद कुमार बाजपेई (नीटू) भी सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। कमेटी के प्रबंधक प्रेम शंकर दीक्षित अध्यक्ष जटा गुप्ता सदस्य व प्रधान उत्कर्ष दीक्षित ,देश दीपक त्रिपाठी, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता,बीनू बाजपेयी,रजोल रावत, नीलेश तिवारी सहित सभी सदस्यों ने मिलकर आये हुए आगन्तुकों का स्वागत किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here