अज्ञात वाहन की टक्कर से दो पहिया वाहन चालक घायल

0
91

पुरवा,उन्नाव। तेरही संस्कार में शामिल होकर वापस घर जा रहे हैं बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे एंबुलेंस के माध्यम से सी एच् सी में भर्ती कराया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया । कोतवाली के गांव मोतीखेडा निवासी राम प्रकाश 52 किसान है । सोमवार को हेलमेट लगाकर खुद बाइक चलाकर बेबल गांव स्थित रिश्तेदारी में तेरहवी संस्कार में शामिल होकर वापस घर जा रहें थे ।जैसे ही बेबल गांव के मोड़ के पास पहुंच ही था ।तभी सामने से आए रहे अज्ञात वाहन ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दिया टक्कर लगने से बाइक सवार राम प्रकाश सडंक पर गिर कर गम्भीर रुप से घायल हो गया ।परिजन घायल राम प्रकाश को एम्बुलेंस से सीएचसी में उपचार के लिए भर्ती कराया है । जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here