लेत चढ़ावत ख़ैचत गाढ़े कोऊ न लखा देख सब ठाढ़े। पश्चिम टोला में हुई दो दिवसीय धनुष लीला

0
105

पुरवा, उन्नाव।कस्बे के मोहल्ला पश्चिम टोला में मां आनंदेश्वरी मंदिर परिसर में दो दिवसीय सीता स्वंयवर महोत्सव सम्पन्न।अंतिम दिन कलाकारों के प्रदर्शन को सभी ने सराहा रावण बाणासुर संवाद सुन श्रोताओं ने खूब तालियां बजाई मगर माहौल उस समय निराशाजनक हो गया जब जनक ने अजगव का खंडन न होने से पृथ्वी को वीर विहीन कह कर वीरों को अपमानित किया।लक्ष्मण क्रोधित हुए और राम ने गुरु आज्ञा पाकर धनुष को दो खंडों में विभाजित कर दिया।
बाबा लिखते हैं वर्षों चले मैथिली अधिवेशन में देश देशांतर के राजा आए सभी ने मिथिला नरेश के प्रण को पूरा करने का प्रयास भी किया मगर अजगव टस से मस नहीं हुआ।बाबा लिखते हैं निराश जनक ने पृथ्वी को वीर विहीन मही कहा तो लक्ष्मण का क्रोध बढ़ गया।विश्वामित्र समय शुभ जानी,गुरु की आज्ञा पाकर राम ने धनुष को उठाया,चढ़ाया बाबा लिखते है लेत चढ़ावत खईचत गाढ़े कोऊ न लखा देख सब ठाढ़े धनुष टूटा नभ से पुष्प वर्षा हुए राम सीता का पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न हो गया।
उल्लेखनीय है कि धनुष टूटने की खबर पाकर भार्गव परशुराम मिथिला पहुंचे उन्होंने घोषणा की सो बिलगाई बिहाई समाजा ,मुनावर का क्रोध देख लक्ष्मण ने उन्हें संभाला तार्किक संवाद हुआ अंत में परशुराम की यह कहते हुए परीक्षा की राम रमापति करधन लेहू राम ने एक ही बार में धनुष की प्रत्यंचा चढ़ा दी वीर रस प्रधान दिवसीय आयोजन में नगर सहित इलाके के तमाम लोगों ने धनुष लीला का आनंद लिया।आयोजक हेमू श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी सहयोगियों को बधाई दी कहा कि सामाजिक कार्य सभी के सहयोग से होते हैं राम की लीला कराना सौभाग्य की बात है आयोजन में प्रमुख रूप से नगर अध्यक्ष रेनू गुप्ता,पूर्व नगर अध्यक्ष पति योगेंद्र द्विवेदी,समाजसेवी रज्जन यादव,आकाश यादव,आदि मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here