पुरवा,उन्नाव।डिफ्फीरिया केस मामला निकलने पर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कमर कस ली और दलीगढ़ी मोहल्ले में डॉ श्वेतांशु सक्सेना ने घर घर भ्रमण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
बताते चलें कि भ्रमण के दौरान फ्रंट लाइन वर्कर तथा ए०एन०एम को डाक्टर श्वेताशु सक्सेना द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। वहीं पिछले सप्ताह डिफ्फीरिया का एक केस दलीगढी मोहल्ले में पहचान हुई थी। और पहचान होते ही स्वास्थ्य महकमें ने सतर्कता बरतते हुए सर्वे किया जहां छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करवाना शुर किया गया। इसी क्रम में एसएमओ ने गहनता से जांच करके सभी आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही जन मानस को एक दूसरे से दूर रहने और संदिग्ध केस मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील की है। साथ ही पर्यवेक्षण के दौरान शिवाकांत तिवारी, इसहाक अली, आलोक श्रीवास्तव, एएनएम, आशा देवी मौजूद आदि मौजूद रहे।




