चेयरमैन विजय कपूर ने दादा जी स्व. मलिक देश राज कपूर जी की 114वीं जयंती मनाई

0
121

कानपुर।कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन विजय कपूर ने दादाजी स्व. मलिक देश राज कपूर जी की 114वीं जयंती धूम-धाम से मनायी गयी। वही चेयरमैन विजय कपूर और कार्तिक कपूर ने दादा नगर औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमी साथियों के साथ ‘मलिक देशराज कपूर पार्क’ में स्थापित प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर और माल्यार्पण करके श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी स्मृतियॉ साझा कीं। चेयरमैन विजय कपूर ने भावुक होकर कहा कि मेरे पूज्य दादाजी स्व. मलिक देश राज कपूर जी ने हमेशा हमारे शहर को अपना परिवार मानकर यहाँ के नागरिकों के कल्याण और सेवा को अपनी प्राथमिकता बनाई। उनका समर्पण,निःस्वार्थ सेवा भाव और आदर्श जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। मंगलवार को उनकी 114वीं जयंती के अवसर पर मैं उन्हें शत-शत नमन करते हुए यह संकल्प लेता हूँ कि उनके दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए,समाज और शहर की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहूँगा। दादाजी की स्मृतियाँ हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर,कार्तिक कपूर,मयंक बजाज,बलराम नरूला,हरीश ईसरानी,दिनेश कुशवाहा,आर.पी. सिंह,बसन्त लाल विश्वकर्मा,एन.के. गुप्ता,अरूण भाटिया,नरेश विरमानी, अरूण जैन,ए. के. साबू,अवधपाल सिंह,अम्बुज शुक्ला,भीमसेन,ब्रम्हानन्द तिवारी, सुशील मोहन टकरू,विकेश गुप्ता,गोपाल सदाना,गुरविन्दर सिंह गप्पी,अशोक श्रीवास्तव,समनदीप सिंह,अजय गुप्ता,निखिल गुप्ता,हरेन्दर सिंह डिम्पल,हरीश समतानी,अनिल श्रीवास्तव,शिवेश दुबे,मयंक विज,जगदम्बा विश्वकर्मा,डा. नीरज सचान,लक्ष्मण खिलवानी,मनोज सक्सेना,मनोज वोहरा,नरेश पंजाबी,ओम प्रकाश शर्मा,पम्मी खन्ना, चरनजीत सिंह नामी सहित आदि लोग मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here