बीमारियों को हराना है तो सभी टीके समय पर लगवाना है

0
100

शिवली,कानपुर देहात।के एकमात्र सामुदायिक रेडियो वक्त की आवाज 91.2FM और स्मार्ट संस्था के साझा सहयोग से चल रहे साप्ताहिक प्रोग्राम सेहत सही लाभ कई के माध्यम से आज विश्व टीकाकरण दिवस के मौके पर मनोरमा वीरेंद्र सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झम्मानिवादा में टीकाकरण के बारे में छात्र छात्राओं को विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई है।
वक्त की आवाज के आर जे हरी ने बताया कि जिस प्रकार घर बनाने के लिए नींव का मजबूत होना जरूरी है ठीक इसी प्रकार अपने शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए शून्य की उम्र से लेकर पांच वर्ष तक सम्पूर्ण टीका लगवाना जरूरी है ताकि टीबी , डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी,पोलियो,खसरा,रुबेला, हेपेटाइटिस आदि बीमारियों से बचा जा सके।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य केशव सिंह, शिक्षक,पूनम सिंह,अंजलि,साहिल,राजकुमार,प्रतिमा,पायल सहित आधा सैकड़ा छात्र छात्राओं के साथ ही वक्त की आवाज की ईशा ने भी बैठक में प्रतिभाग किया।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here