सभासद ने तमाम समस्याओं को लेकर नगर पंचायत शिवली पर उठाए सवाल

0
101

शिवली,कानपुर देहात। नालियों सड़कों की सफाई एवं स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाने के लिए सभासद को अब अधिकारियों से करनी पड़ रही है गुहार। नगर पंचायत अध्यक्ष की राजनीतिक द्वेष बस की जा रही मनमानी पूर्ण कार्यशैली से परेशान होकर रामनगर के सभासद ने तमाम समस्याओं को लेकर उठाए सवाल। सभासद ने विकास कार्यों में लापरवाही बरते जाने एवं मोहल्ले में सफाई एवं मार्ग प्रकाश की व्यवस्था न करवाए जाने का लगाया आरोप। जनता की समस्याओं से परेशान हो सभासद ने एसडीएम से शिकायत की है। शिकायत करने के बाद एक सप्ताह बीत जाने पर भी नहीं हुई कोई सुनवाई। भाजपा समर्थित सभासद द्वारा नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ बिगुल फूंके जाने का मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।
नगर पंचायत शिवली के रामनगर मोहल्ले के सभासद अमित तिवारी उर्फ कमल ने एसडीएम से लिखित रूप से शिकायत करते हुए बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा नगर में राजनैतिक विदेश बस काम किया जा रहा है। सभासद ने नगर पंचायत अध्यक्ष पर मनमानी की जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि रामनगर में सफाई व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त है सड़कों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है वहीं गलियों की नालियां कीचड़ से बजबजा रही हैं। रामनगर में प्रकाश की व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है खम्भों में लगी स्ट्रीट लाइटें खराब हो चुकी हैं। नगर पंचायत प्रशासन द्वारा रामनगर को पूरी तरीके से उपेक्षित किया जा रहा है। जबकि रामनगर मोहल्ले में सफाई की व्यवस्था करवाये जाने एवं स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाये जाने तथा सड़कों के बीच में बने हुए टूटे क्रॉसों को बनवाये जाने की लिखित शिकायत नगर पंचायत कार्यालय में की जा चुकी है लेकिन फिर भी नगर पंचायत अध्यक्ष की हठ धर्मी की वजह से काम नहीं हो पा रहा है जबकि अधिशासी अधिकारी का सफाई व्यवस्था एवं अन्य समस्याओं पर विशेष ध्यान रहता है। सभासद ने बताया कि अभी हाल में तीन दिनों तक हुई रिमझिम बारिश ने नगर की सफाई व्यवस्था की कलई पूरी तरीके से खोलकर दी है। हल्की सी बारिश में ही गलियों से निकलना मुश्किल हो गया है। कस्बे के मुख्य मार्गों का तो यह हाल है कि जगह-जगह पर क्षतिग्रस्त हो जाने से कस्बावासियों को आवागमन में भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है चाहे बस स्टॉप से साकेत धाम जाने वाला मार्ग हो या फिर मोहन मेडिकल स्टोर से लंका मैदान जाने वाली सड़क हो। इससे पहले शिवली नगर की दुर्दशा कभी नहीं रही है। इस नगर का विकास सिर्फ बातों से हो रहा है।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here