वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी फारूक अहमद एडवोकेट को सभासदों ने सम्मानित कर जोरदार किया स्वागत

0
59

बांगरमऊ, उन्नाव।वकालत पेशे के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक व सराहनीय कार्यों को देखते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी फारूक अहमद का रविवार को नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के वरिष्ठ सभासद आनंद सिंह अर्कवंशी के नेतृत्व में सभासदों ने सम्मानित कर उनका जोरदार स्वागत किया।

मालूम हो की तहसील क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर आंबापारा (कुर्मिन खेड़ा) निवासी उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ के वरिष्ठ यश भारती अधिवक्ता एवं प्रमुख समाजसेवी फारूक अहमद एडवोकेट द्वारा वकालत पेशे के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में अनगिनत ऐतिहासिक व सराहनीय कार्य कराए गए हैं। समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि को देखते हुए इन्हें उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में प्रदेश का सबसे बड़ा सम्मान यश भारतीय से सम्मानित किया जा चुका है। फारूक अहमद एडवोकेट ने उच्च न्यायालय खंडपीठ लखनऊ में लगभग एक सैकड़ा जनहित याचिका (पीआईएल) दाखिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिसमें प्रदेश और जिले के तमाम काम कराने के साथ ही बांगरमऊ-संडीला मार्ग का निर्माण, परिवहन विभाग के रोडवेज अड्डा का निर्माण, नई तहसील का निर्माण, सब रजिस्टार ऑफिस का संचालन, गोशा कुतुब गांव के पास शारदा नहर पर आलीशान पुल का निर्माण, बेहटा मुजावर पुलिस चौकी को उच्चीकृत कर उच्च न्यायालय के आदेश पर नया थाना बनवाना। बल्लापुर व कुरसठ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का निर्माण जैसे तमाम अनगिनत कार्य कराने के साथ ही अभी शीघ्र ही उच्च न्यायालय के आदेश पर बांगरमऊ में ग्राम न्यायालय की स्थापना कराई है। जो क्षेत्रीय जनता को शीघ्र और सुलभ न्याय उपलब्ध कराने की दशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
फारूक अहमद एडवोकेट की विशेष उपलब्धि व बांगरमऊ में कराए गए तमाम ऐतिहासिक व सराहनीय कार्यों को देखते हुए नगर पालिका परिषद बांगरमऊ के वरिष्ठ सभासद व समाजसेवी आनंद सिंह अर्कवंशी के नेतृत्व में यहां के सभासदों द्वारा नगर के संडीला मार्ग पर आज फारूक अहमद एडवोकेट को सम्मानित कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। सभासदों ने सामूहिक रूप से फारूक अहमद एडवोकेट से बांगरमऊ को जिला बनाए जाने की जोरदार ढंग से मांग भी रखी। इस मौके पर हरिओम तिवारी, अनिल कुमार लोधी, सिराज अंसारी, इसरार खान, आशीष कुमार, राहुल शुक्ला, तौकीर अंसारी, आफाक खान, सूरज बली सभासदों के साथ ही पूर्व सभासद पंकज गुप्ता, श्याम जायसवाल, समाजसेवी व पत्रकार फजलुर्रहमान, सर्वेश तिवारी, डॉ राम बिहारी वर्मा, मुफ़ीस अहमद सहित नगर व क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

देखे फोटो।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here