परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 20 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी

0
99

उन्नाव।श्री जय प्रकाश सिंह पुलिस अधीक्षक उन्नाव के कुशल निर्देशन में सभी थानों में स्थित महिला हेल्प डेस्क में पति-पत्नी के विवादित जोड़ों को बुलाया गया, परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम द्वारा उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराया गया तथा परिवार को टूटने से बचाया। तदोपरान्त महिला थाना से 07, परिवार परामर्श केन्द्र से 05, थाना फतेहपुर चौरासी , थाना सफीपुर से 02-02, थाना बांगरमऊ, थाना बेहटा मुजावर, थाना औरास, थाना बारासगवर 01-01 जोड़े को बिना विवाद साथ रहने के वादे के साथ विदा किया गया। उपरोक्त पुनीत कार्य में श्रीमती शिल्पी श्रीवास्तव, डा0 आशीष श्रीवास्तव प्रभारी परिवार परामर्श समिति डॉ शशी रंजना अग्निहोत्री, डॉ0 एस0के0 पाण्डेय,श्रीमती प्रभा यादव, श्रीमती सबीहा उमर, श्री संजय चौरसिया, डॉ0 अवसार अली, डॉ0 सगीर अहमद एवं सहयोगी श्री शिवेन्द्र सिंह, पुलिस टीम में हेल्पडेस्क प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना रेखा सिंह, उ0नि0 मधु श्रीवास्तव, म0का0 अंशु रानी, म0का0 सोनम, म0का0 सीमा, म0का0 सुमन यादव, म0का0 पूजा चौधरी, म0का0 नीलम यादव, म0का0 पूनम यादव, हे0का0 कमलेश कुमारी का विशेष योगदान रहा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here