कानपुर।नौबस्ता स्थित सरदार पटेल पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव ‘RAINBOW’ और मेधावी छात्र-छात्राओं के अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल ललिताभ रामाकृष्णन (सीओ 103 यूपी बीएन एनसीसी, कानपुर) ने दीप प्रज्वलित कर किया मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट कर्नल रामाकृष्णन ने अपने संबोधन में कहा कि इस आधुनिकता के दौर में अभिभावकों को अपने बच्चों के बारे में चिंता नहीं करनी चाहिए, बल्कि चिंतन करना चाहिए उन्होंने बच्चों को लगातार प्रोत्साहित करने पर बल दिया और कहा कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती; यदि व्यक्ति में आत्मविश्वास हो, तो वह असंभव कार्य को भी संभव कर सकता है वार्षिकोत्सव के दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया नन्हे-मुन्ने बच्चों ने (‘वेलकम सॉन्ग गिव मी ए बेल टू रिंग’) की प्रस्तुति दी कक्षा-3 के छात्रों (गुरदीप, देवांश, अनु, शुभ) ने ‘पर्यावरण संरक्षण’ पर आधारित प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किया परी शर्मा, हिमांशु और अनुष्का (कक्षा-5) ने भारत की उपलब्धि पर आधारित क़व्वाली पेश की अन्य छात्र-छात्राओं ने ‘विविधता में एकता’ का प्रदर्शन नृत्य द्वारा किया, कक्षा-4 के छात्रों (तृषा, अमिल्थ्य) ने अभिभावकों और शिक्षकों को समर्पित एक भावपूर्ण नृत्य (थीम) प्रस्तुत किया कार्यक्रम का समापन सौरभ राजपूत द्वारा प्रस्तुत शानदार शिव तांडव के साथ हुआ इस मौके पर विशिष्ट अतिथि राजाराम पाल (पूर्व सांसद) ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया ISC अंशिका अवस्थी प्रथम 92%, योगिता यादव द्वितीय 82%, दीपक पाण्डेय, तृतीय 76%, ICSE हर्षित कुमार प्रथम 92% , मयंक यादव द्वितीय 84%, मानसी कुशवाहा तृतीय 78% विद्यालय की मैनेजर गीता पटेल ने सभी कक्षाओं के मेरिटोरियस छात्रों को मोमेंटो और सर्टिफिकेट्स प्रदान कर उनके मनोबल को बढ़ाया और हमेशा उन्नति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया विद्यालय के डायरेक्टर शैलेन्द्र पटेल ने छात्रों को त्याग और कठिन परिश्रम की आवश्यकता बताई उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा के साथ-साथ गीत, नृत्य, भाषण एवं नाट्य कला की भी आवश्यकता है, ज्वाइंट डायरेक्टर शिप्रा पटेल ने रोबोटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते महत्व पर जोर दिया उन्होंने कहा कि आज की दुनिया तेजी से तकनीकी क्रांति के दौर से गुजर रही है, जिसमें AI की भूमिका अहम है यह तकनीक न केवल काम आसान बना रही है, बल्कि नई संभावनाएं भी खोल रही है उन्होंने आने वाली पीढ़ियों को इन तकनीकों के प्रति जागरूक और प्रशिक्षित करने की जिम्मेदारी पर बल दिया अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य कार्तिका यादव ने मुख्य अतिथि, अभिभावकों और आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि यह आयोजन समग्र शिक्षा और प्रतिभा को बढ़ावा देने के प्रति विद्यालय के समर्पण को दर्शाता है इस अवसर पर हिमांशु पाल, शैलेश कुमार,सीपी सचान, प्रदीप वर्मा और अन्वेष कुमार उपस्थित रहे





