अमौली,फतेहपुर।प्रत्येक गांवों में साफ सफाई को लेकर स्वच्छता अभियान गांव गांव में खूब चला जिसके लिए सफाई कर्मियों की टीमें भी गठित हुई लेकिन धरातल में आज भी गांवों की गलियां दलदल युक्त रास्तों और कूड़े से पटी नालियों में साफ सफाई की पोल खोल रही है।अमौली विकास खण्ड के अंतर्गत मेढ़ापाटी गांव में साफ सफाई के लिए लाखों रूपये का बजट पास कर पैसा निकल गया लेकिन आज भी धरातल में इस गांव की नालियां चोक,दलदल भरे रास्ते कूड़े से पटी नालियां अपने आप में खुद ही बया कर रही है कि गांव में कितनी साफ सफाई हुई और इस कार्य के लिए बजट पास कर धन कहा लगा दिया गया।ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नालियों को साफ सफाई हम स्वयं करते है।सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं आते।केवल ग्राम प्रधान के घर में कागजों में हस्ताक्षर करा कर चले जाते है।जिससे गांव की नालियों में कूड़ा पटा होने से सड़क के ऊपर बहता गंदा पानी से लोग तरह तरह की बीमारियों से ग्रसित हो रहे है।दवा छिड़काव के लिए आए बजट को भी प्रधान डकार गए।ब्लॉक और तहसील स्तर पर समस्या को लेकर शिकायत की गई है यहां कोई भी अधिकारी आते है तो केवल फोटो खींचकर औपचारिकता निभा जाते है।पूरे गांव में समस्या जस की तस आज भी बनी हुई है।
देखे फोटो।





