पुरवा,उन्नाव।शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन एवं परामर्श पर आशाओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जहां प्रशिक्षण से परिवार नियोजन सेवाओं का लाभ समुदाय में सही से पहुंचे इसके लिए प्रशिक्षण की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। बीसीपीएम इसहाक अली ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम की सफ़लता के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण आवश्यक है व निश्चय ही इस प्रशिक्षण से ब्लॉक में कार्यक्रम के प्रगति में तेजी आएगी। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने स्वास्थ्य इकाईयों में परिवार नियोजन सेवाओं की उपलब्धता एवं कार्यक्रम के बारें में विस्तार से बताया साथ ही परिवार नियोजन की दी जा रही सेवाओं के बारें में भी चर्चा किया। कार्यक्रम में आगे बताया कि उम्मीद परियोजना का उददेश्य जनपद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) में परिवार नियोजन कॉर्नर की स्थापना करना व आरोग्य मंदिर और उप केंद्रों को परिवार नियोजन किट प्रदान करना व उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं और परामर्श के लिए स्वास्थ्य प्रदाताओं एवं एएनएम और आशाओं को प्रशिक्षित करना तथा व्यवहार परिवर्तन (एसबीसीसी) टूल और जॉब एड्स का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए उनके कौशल में सुधार करना।और समुदायों के बीच परिवार कल्याण जागरुकता और स्वीकृति बढ़ाना है। इसके साथ ही कम उम्र में विवाह व नए तरीकों और पुरुष सहभागिता सहित गर्भ निरोधक विकल्पों के बारे में जागरुक करना है।





