सेवा भाव की मात्र भावना से निःशुल्क मोतियाबिन्दु आपरेशन शिविर का आयोजन प्रतिमाह किया जायेगा

0
83

उन्नाव।हर क्षेत्र में विकास आध्यात्मिक कार्यो के साथ माता-पिता के समान परिवार के ऐसे बन्धु जो मोतियाबिन्दु जैसी गम्भीर नेत्र बीमारी से परेशान है जिनके निःशुल्क नेत्र परीक्षण व आपरेशन, लेन्स की सुविधाओ को प्रदत्त करते हुए सेवा भाव की मात्र भावना से निःशुल्क मोतियाबिन्दु आपरेशन शिविर का आयोजन प्रतिमाह किया जायेगा जिसकी शुरुआत 12 नवम्बर को कैम्प कार्यालय में शिविर के आयोजन के साथ होगी। उक्त जानकारी सदर विधायक पंकज गुप्ता व हनुमन्त जीव आश्रय संस्थान के समाजसेवी अखिलेश अवस्थी ने संयुक्त रुप से आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होने बताया कि इस शिविर के माध्यम से एक सेवा का प्रयास किया जा रहा है। जिसमें साई आई हॉस्पिटल के योग्य चिकित्सको द्वारा ब्लड प्रेशर, शुगर, नेत्र परीक्षण कर मरीजो को चिन्हित कर उसी दिन गाड़ी से ले जाकर भर्ती कराया जायेगा व उनका आपरेशन किया जायेगा मरीजो के आने जाने भोजन के सारे प्रबन्ध किये गये है यह शिविर प्रतिमाह आयोजित किया जायेगा ऐसा प्रयास होगा। इस मौके पर हॉस्पिटल के चिकित्सक डा0 आलोक ने बताया कि मोतियाबिन्दु का सफलतम बेहतर उपचार, लेन्स दवा भी प्रदान की जायेगी। इस मौके पर सहयोगी बन्धु अभ्युदय सेवा संस्थान के प्रभात सिन्हा मौजूद रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here