न्याय पंचायत स्तरीय खेल प्रतियोगिता में कबड्डी व क्रिकेट प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक परशुरामपुर की टीम विजई

0
121

बांगरमऊ, उन्नाव।क्षेत्र के ग्राम माढा़पुर के खेल मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में ग्राम प्रधान विजय पाल कुशवाहा उपस्थित रहे।
प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में कबड्डी व क्रिकेट खेल में उच्च प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर की टीम विजेता रही। प्राथमिक उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय धन्नापुरवा सकरौली के अजय ने बाजी मारी ।उच्च प्राथमिक स्तर की बालिका वर्ग की 100 मीटर की दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय परशुरामपुर की सना विजेता रही। प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग की100 मीटर की दौड़ में प्राथमिक विद्यालय माढ़ापुर के मोहित एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा की महक विजेता रही। वही प्राथमिक स्तर की लंबी कूद में कंपोजिट विद्यालय परशुरामपुर के विवेक एवं निधि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान विजयपाल कुशवाहा व सुभाष यादव, प्रेम सागर ,जय मंगल,कौशलेंद्र कुमार ,ठाकुर प्रसाद ,सर्वेश कुमार , अभिषेक तिवारी,अनिल सिंह ,अरुण वर्मा, राजीव दीक्षित, निजाम अहमद, दिनेश कुमार ,शिवम कुमार ,अखिलेश द्विवेदी ,विमल पटेल ,अनूप वर्मा, मनोज शंकर ,मुज्तबा अहमद ,सुनील कुमार ,अकील अहमद शिक्षकों सहित अभिभावक व प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here